Haryana 500 Rs Cylinder Yojana 2025 : बाप रे! इतना सस्ता सिलेंडर मात्र 500 रुपए में कैसे मिलेगा?

हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं और अंत्योदय राशन कार्डधारी महिलाओं के लिए “हर घर गृहिणी योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
Har Ghar Grihini Yojana के तहत सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को रसोई गैस की सुविधा देना और उनके आर्थिक बोझ को कम करना है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन महिलाओं की परिवारिक वार्षिक आय ₹3,00,000 से कम है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म जमा करें। आवेदन स्वीकृत होने के बाद, सरकार आपको ₹500 में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है, इसके अतिरिक्त इस लेख में भी Har Ghar Grihini Yojana 2025 के बारे में विस्तार से बताया गया है।
Haryana 500 Rs Cylinder Yojana 2025
हरियाणा सरकार ने गरीब और अंत्योदय राशन कार्डधारी महिलाओं को राहत देने के लिए हर घर गृहिणी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 49 लाख पात्र महिलाओं के आवेदन लिए जा रहे हैं। सरकार ने इस योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।
लाभार्थी महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। यदि गैस सिलेंडर की बाजार कीमत 500 रुपए से अधिक होती है, तो सरकार अतिरिक्त राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजेगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को रसोई गैस की सुविधा देना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और योजना का लाभ उठा सकती हैं।
Haryana 500 Rs Cylinder Yojana Benefits
हरियाणा सरकार की हर घर गृहिणी योजना के तहत राज्य की गरीब और अंत्योदय राशन कार्डधारी महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। महिलाओं को आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू किया है।
यदि गैस सिलेंडर की कीमत ₹500 से अधिक होती है, तो अतिरिक्त राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना महिलाओं के आर्थिक बोझ को कम करने और रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
Har Ghar Grihini Yojana Haryana Eligibility
- केवल महिलाएं पात्र: इस योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य की मूल निवासी महिलाएं ले सकती हैं।
- अंत्योदय राशन कार्ड धारक: जिन महिलाओं के पास अंत्योदय राशन कार्ड है, सिर्फ वही योजना के लिए पात्र होंगी।
- पीएम उज्ज्वला योजना लाभार्थी: जिन महिलाओं ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लिया है, वे भी इसका लाभ उठा सकती हैं।
- 500 रुपए में गैस सिलेंडर: पात्र महिलाओं को केवल 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।
- बैंक खाता अनिवार्य: लाभार्थी महिला के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए।
- आधार से लिंक बैंक खाता: बैंक एकाउंट आधार से लिंक और डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के लिए एक्टिव होना चाहिए।
Haryana 500 Rs Cylinder Yojana Documents
- आधार कार्ड: पहचान प्रमाण के रूप में आवश्यक।
- वोटर आईडी कार्ड: निवास एवं पहचान वेरिफिकेशन के लिए जरूरी।
- बैंक पासबुक: डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के लिए अनिवार्य।
- गैस कनेक्शन नंबर: गैस उपभोक्ता की पहचान के लिए।
- राशन कार्ड: पात्रता साबित करने के लिए।
- अंत्योदय कार्ड: अंत्योदय कैटेगरी के लाभार्थियों के लिए आवश्यक।
- मूल निवासी प्रमाण पत्र: हरियाणा राज्य की निवासी होने का प्रमाण।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर: वेरिफिकेशन और अन्य अपडेट प्राप्त करने के लिए।
Haryana 500 Rs Cylinder Yojana Online Application Proces
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: Har Ghar Grihini Yojana के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले सरकार द्वारा निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- रजिस्ट्रेशन करें: इसके पश्चात वेबसाइट पर जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन लिंक चुनें: रजिस्ट्रेशन के बाद योजना से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- जानकारी दर्ज करें: Haryana 500 Rs Cylinder Yojana Application Form में परिवार का आईडी नंबर, आवेदन करने वाली महिला का आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें।
- ओटीपी वेरीफिकेशन करें: दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को डालकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- गैस कनेक्शन नंबर भरें: अगली स्क्रीन पर अपना गैस कनेक्शन नंबर दर्ज करें।
- बैंक विवरण दें: मांगी गई अन्य जानकारी के साथ अपना बैंक खाता डिटेल्स दर्ज करें।
- फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन पूरा करें।